रोलेक्स का गहन विश्लेषण

ब्रेसलेट

ऑयस्टर ब्रेसलेट

ऑयस्टर ब्रेसलेट

आपकी चाल

अनूठे और बेहद मज़बूत थ्री-पीस लिंक्स वाला, यह है हमारा ऑयस्टर ब्रेसलेट। यह हमारे सभी कार्यों में पाए जाने वाले मूलभूत मूल्यों और संयुक्त सिद्धांतों का प्रतीक है। कार्य और रूप का, मेहनत और लचीलेपन का, आराम और लालित्य का।

1930 के अंत दशक में विकसित, यह हैंस विल्सडॉर्फ के मूल सोच को दर्शाता है, जिन्होंने यह माना था कि कलाई की घड़ी एक गतिशील आधुनिक दुनिया की जटिलताओं के अनुरूप एक उपकरण है। रोलेक्स ने, न केवल घड़ी के ऐसे भाग विकसित किए हैं जो घड़ी बनाने के मानकों से परे हैं, और इसे अपनी अलग पहचान और भाषा दी है। इसलिए, ऑयस्टर ब्रेसलेट न केवल किसी चाल में ढलता है, यह अपनी चाल स्वयं बनाता है।

ऑयस्टर ब्रेसलेट
जुबिली ब्रेसलेट

जुबिली ब्रेसलेट

प्रतीकात्मक

यह है हमारा जुबिली ब्रेसलेट। इसकी प्रतीकात्मक बुनावट एक ही नज़र में पहचानी जा सकती है। यह लचीलेपन और स्थायित्व का संगम है जो कलाई पर एक अलग ही आराम प्रदान करता है।

दो बड़े मखमली परिष्कृत लिंक और तीन छोटे पॉलिश किए गए लिंक के इस अनूठे संयोजन को सम्पूर्णता देने में वर्षों का शोध लगा। विशेष रूप से डेटजस्ट के लिए बनाया गया, इसे 1945 में शिल्प कौशल के 40 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए लॉन्च किया गया था और इसका विकास आज भी जारी है। यह अब हमारे संग्रह में अन्य घड़ियों के साथ सुसज्जित है। इसकी अद्वितीय फिनिश उन प्रयासों को दर्शाती है जिन्होंने इसके बेहतरीन गुणों को निखारा और इसे एक क्लासिक बना दिया।

Jubilee Bracelet
प्रेसिडेंट ब्रेसलेट

प्रेसिडेंट ब्रेसलेट

श्रेष्ठतम

यह है हमारा प्रेसिडेंट ब्रेसलेट। विशेष रूप से 18 कैरट सोने या 950 प्लैटिनम से निर्मित, पहली बार इसे 1956 में डे-डेट पर दर्शाया गया था और इसकी समरूपता में एक मनमोहक सुंदरता झलकती है।

इस शानदार ब्रेसलेट में अनूठी पॉलिश और मखमली परिष्करण को प्रदर्शित करने वाले अर्ध-गोलाकार तीन-पीस लिंक हैं। इसका विचारप्रेरक नाम ब्रांड की निष्ठा को दर्शाता है कि सदा आगे बढ़ते रहना है। 2015 में, ब्रेसलेट में चीनी मिट्टी के इनसर्ट जोड़े गए थे जिससे इसके प्रतिरोध में सुधार हो और अतिरिक्त आराम मिले। यह हमारी श्रेष्ठता की एक और गारंटी है, जो इसे हमारी निपुणता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बनाती है।

President Bracelet
ग्लाइडलॉक

ग्लाइडलॉक

एक पायदान ऊपर

यह हमारा रोलेक्स ग्लाइडलॉक एक्सटेंशन सिस्टम है। 2008 में पेटेंट किया गया, यह हमारे कुछ ब्रेसलेट को खाँच दर खाँच, बिना किसी उपकरण के लगभग 15 या 20 मिमी तक समायोजित करने में सक्षम बनाता है। इस रैक को हमारी गोताखोरी घड़ियों और ऑयस्टरफ्लेक्स ब्रेसलेट से लैस घड़ियों के क्लास्प की आड़ में सावधानी से लगाया जाता है।

क्योंकि अक्सर हमारे पर्यावरण में होने वाले अचानक परिवर्तनों की भविष्यवाणी करना असंभव होता है, इसलिए सबसे सटीक रूप से अनुकूल होने में सक्षम होना, एक बहुमूल्य लाभ हो सकता है। रोलेक्स ग्लाइडलॉक कुछ मायनों में इसे संभव बनाता है। इसके उपयोग की सरलता से परे, एक्सटेंशन यंत्रावली ब्रांड की विशेषज्ञता की एक महत्वपूर्ण सोच है। हमारे लिए, एक घड़ी की कल्पना कई चीज़ों के संयोजन के रूप में की जाती है जिसमें ब्रेसलेट एक प्रमुख भूमिका निभाता है। हमारे विशेषज्ञों ने इस बढ़ने योग्य प्रणाली पहनने वाले को किसी भी दिशा में अधिक आज़ादी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया है। और फिर, इसे एक पायदान ऊपर ले जाने की स्वतंत्रता।

ग्लाइडलॉक
ईज़ीलिंक

ईज़ीलिंक

यह एकदम उपयुक्त है

यह है हमारा रैपिड एक्सटेंशन सिस्टम, ईज़ीलिंक, जिसे 1996 में पेटेन्ट करवाया गया था। यह प्रणाली, जो क्लास्प के नीचे छिपी हुई है, यह ब्रेसलेट की लंबाई को लगभग 5 मिमी समायोजित करने में सक्षम बनाती है। मात्र एक संचालन से इस अतिरिक्त लिंक को अनक्लिप या वापस क्लिप किया जा सकता है।

पाँच मिलीमीटर शायद बहुत न लगे। लेकिन फिर भी, कुछ परिस्थितियों में यह "फिट" ब्रेसलेट और "पूरी तरह से फिट" ब्रेसलेट के बीच का अंतर होता है। यह नवाचार इस बात की पुष्टि करता है कि रोलेक्स में, कभी भी पहनने की कला में पूर्णता प्राप्त नहीं की जाती है, क्योंकि इस कला को हमेशा बेहतर किया जाता है। आखिरकार, तालमेल होना समय-समय की बात है। और ईज़ीलिंक प्रणाली दैनिक जीवन की सभी स्थितियों में निरंतर आराम सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी समाधान प्रदान करती है। चंद अतिरिक्त मिलीमीटर, क्योंकि उत्कृष्टता तक तभी पहुँचा जा सकता है जब बहुत सूक्ष्म कदम बढ़ाए जाएँ।

ईज़ीलिंक
फ्लिपलॉक

फ्लिपलॉक

गहराइयों की कड़ियों को खोलें

पेश करते हैं फ्लिपलॉक, जो हमारी ब्रेसलेट एक्सटेंशन प्रणालियों में से एक है, जिसमें तीन फोल्डिंग ब्लेड होते हैं। क्लास्प के नीचे छिपे हुए, ये विशेष रूप से हमारी डीप-डाइविंग घड़ी, ऑयस्टर पर्पेचुअल डीपसी चैलेंज के ऑयस्टर ब्रेसलेट के लिए बनाए गए हैं।

यह वॉचबैंड की लंबाई को लगभग 26 मिमी तक बढ़ा सकते हैं। रोलेक्स ग्लाइडलॉक के पूरक के रूप में, यह अतिरिक्त एक्सटेंशन, घड़ी को 7 मिमी तक मोटे वेटसूट के लिए अनुकूल बनाता है। फ्लिपलॉक के कारण ही, घड़ी को सभी परिस्थितियों में पहनना संभव है। यह समय की बचत करने वाली एक सुविधा है जो कठिन वातावरण में आवश्यक जोड़-तोड़ को न्यूनतम तक सीमित करती है। एक इशारे के साथ, पहनने वाले को अधिक लचीलापन और आयाम में संचालन करने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे वे अपनी सीमाओं को तोड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। जब पर्यावरण का अपना दबदबा हो, तो आराम विलासिता होती है। पर निर्णायक कार्य और ऊँचे लक्ष्य सर्वोच्च होते हैं।

ऑयस्टरफ्लेक्स ब्रेसलेट

ऑयस्टरफ़्लेक्स

अटल प्रदर्शन

यह हमारा विशिष्ट ऑयस्टरफ्लेक्स ब्रेसलेट है, जिसे यॉट-मास्टर 37 पर 2015 में प्रस्तुत किया गया था। इसका अचूक प्रतिरोध दो नरम धातु के ब्लेड के संयोजन से आता है, जिसे एक उच्च-प्रदर्शन इलास्टोमेर पर ढाला गया है: यह हमारे कुछ पेशेवर घड़ियों में होने वाली कुछ विशिष्ट बाधाओं के प्रतिउत्तर में एक अभिनव डिज़ाइन है।

यह आराम के अद्भुत स्तर को पाने के लिए मज़बूती और लचीलेपन को जोड़ता है। इस तकनीकी ब्रेसलेट का 18ct सोने के वॉच केस के साथ जोड़ी बनाना आश्चर्यजनक हो सकता है। जहाँ सौंदर्य की दृष्टि से ऑयस्टरफ्लेक्स ब्रेसलेट नई दिशा में एक अग्रणी कदम है, वहीं तकनीकी रूप से यह बाकियों से बहुत आगे है। इसके प्रतिरोधी गुण हमारी घड़ियों के उत्कृष्ट गुणों से मेल खाते हैं। और इसके नीचे लगाए गए कुशन भी, घड़ी अतुलनीय रूप से आरामदायक बनाते हैं। ऑयस्टरफ्लेक्स एक और प्रमाण है कि घड़ी की पट्टियों और ब्रेसलेट में हमारी विशेषज्ञता का हम उतना ही आनंद उठाते हैं जितना कि हम अपने कैलिबर के निर्माण में उठाते हैं। आखिरकार, हमारी घड़ियाँ अपने ब्रेसलेट के बिना समय के पटल पर खरी कैसे उतर सकती हैं?

ऑयस्टरफ़्लेक्स

रोलेक्स घड़ीसाज़ी जानकारी

निर्माण में उत्कृष्टता