ज्ञान का विस्तार

1971–1992

ज्ञान का विस्तार
एक्सप्लोरर II

1971

एक्सप्लोरर II

रोलेक्स ने एक्सप्लोरर II प्रस्तुत की जो ध्रुवीय खोजकर्ताओं, गुफा विज्ञानी और खोज की सीमाओं को विस्तार देने वाले सभी लोगों को समर्पित थी। घड़ी में एक विशिष्ट 24-घंटे दर्शाने वाली सुई थी, जो घ्रुवों के आसपास तथा जमीन के नीचे एक अमूल्य सहायक होती है जहाँ आप दिन और रात का अंतर नहीं बता सकते।

एक्सप्लोरर II को जानें

1971

कॉमेक्स

रोलेक्स और कम्पेग्नि मैरिटाइम द’एक्सपेर्टिसेस (कॉमेक्स), जिसके गोताखोर अत्यंत गहराई पर काम करते समय रोलेक्स सी-ड्वेलर घड़ियाँ पहनते थे, दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता स्थापित हो गया था। हेनरी-जर्मेन डिलॉज़ की अध्यक्षता में कंपनी ने गहरे-समुद्र में गोताखोरी में एक अग्रणी भूमिका निभाई और हाइपरबेरिक इंजीनियरिंग तथा पानी के भीतर (अंडरवॉटर) कार्य में एक विश्व-प्रसिद्ध विशेषज्ञ बनी हुई है।

रोलेक्स और कॉमेक्स के बीच रिश्ता हमेशा की तरह आज भी मज़बूत है, जैसा कि रोलेक्स डीपसी गोतोखोरों की घड़ी का परीक्षण करने के लिए मारसील कंपनी द्वारा विशेष रूप से विकसित हाइपरबारिक टैंक से प्रदर्शित होता है।

कॉमेक्स विज्ञापन

1976

रोलेक्स अवॉर्ड्स फॉर एंटरप्राइज़

ऑयस्टर की 50वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए, बड़ी चुनौतियाँ लेने वाले साहस और कटिबद्धता रखने वाले असाधारण व्यक्तियों को रोलेक्स अवॉर्ड्स फॉर एंटरप्राइज़ शुरू किए गए थे।

प्रत्येक एंटरप्राइज के लिए रोलेक्स अवॉर्ड्स फॉर एंटरप्राइज़ दुनिया में कहीं भी चल रहे किसी नए प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है – वह जो जीवन में सुधार करने, दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के लिए अपनी क्षमता के कारण सहायता के योग्य है। इन प्रोजेक्ट ने इस ग्रह पर जानकारी का विस्तार करके या जीवन में सुधार करके मानवता के सभी पहलुओं को छुआ है।

rolex.com पर और जानें।
RAE manifesto
सी-ड्वेलर 4000

1978

सी-ड्वेलर 4000

रोलेक्स ने 1,220 मीटर (4,000 फुट) की गहराई तक जल प्रतिरोधी, सी-ड्वेलर 4000 की शुरुआत की।

सी-ड्वेलर के बारे में जानें
904L स्टील

1985

904L स्टील

ब्रांड द्वारा विशेष रूप से विकसित, ऑयस्टरस्टील 904L स्टील परिवार के अंतर्गत आता है। ये ऐसे मिश्रित धातु होते हैं जिनका उपयोग उच्च-प्रौद्योगिकी में तथा एअरोस्पेस और रसायन उद्योगों में बहुत प्रचलित है। ऑयस्टरस्टील अत्यधिक संक्षारण प्रतिरोधी होता है, पॉलिश किए जाने पर असाधारण फ़िनिश देता है और कठोरतम परिवेशों में भी अपनी सुंदरता बनाए रखता है। 1985 में, रोलेक्स अपने केस बनाने के लिए 904L फ़ैमिली के स्टील का उपयोग करने वाला पहला घड़ीसाज़ी ब्रांड बन गया।

ऑयस्टरस्टील के बारे में और जानें
याटिंग

1992

रोलेक्स और याटिंग

रोलेक्स दुनिया की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ऑफशोर रेस में से कुछ का गौरवशाली प्रायोजक है।

रोलेक्स और नौकायन के बारे में और जानें
याट-मास्टर

1992

याट-मास्टर

वर्ष 1992 में याट-मास्टर के आगमन की घोषणा हुई। इस नए मॉडल ने रोलेक्स और नौकायन की दुनिया के बीच संबंधों को सुदृढ़ किया।

याट-मास्टर के बारे में और जानें